logo

हजारीबाग में दिनदहाड़े बैंक से 10 मिनट में 4 लाख कैश और 3 किलो सोना लूटकर भागे बदमाश

हजारीबाग में दिनदहाड़े बैंक से 10 मिनट में 4 लाख कैश और 3 किलो सोना लूटकर भागे बदमाश

हजारीबाग
हजारीबाग ज़िले के बरही इलाके से बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में चार नकाबपोश अपराधियों ने फिल्मी अंदाज़ में बड़ी डकैती को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि दो अपराधी पहले करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने बैंक के अंदर दाखिल हुए. कुछ ही पलों बाद उनके दो साथी भी बैंक में घुस गए. हथियारों से लैस बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को धमकाया, सभी को एक तरफ खड़ा किया और बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की.
महज़ 10 मिनट के अंदर अपराधियों ने बैंक से करीब 4 लाख रुपये नकद और गोल्ड लोन के लगभग 3 किलो सोने पर हाथ साफ कर दिया. अनुमान है कि लूटे गए सोने की कीमत 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. घटना दोपहर 3:19 बजे से 3:29 बजे के बीच हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी फरार हो गए.
मामले की पुष्टि एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने की है. पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है, बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की तलाश तेज़ कर दी गई है. नई तैनाती के बाद हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के लिए यह बड़ी चुनौती मानी जा रही है, क्योंकि अपराधियों ने खुलेआम पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है. अब सबसे बड़ा सवाल क्या पुलिस जल्द इन डकैतों तक पहुंचेगी, या फिर अपराधी कानून को ठेंगा दिखाकर बच निकलेंगे?

 

Tags - hazaribagh bank loot banki loot In Hazaribag hazaribagh bank Loot news Bnk Loot news Hazaribagh bank of maharashtra loot Hazaribagh latest hazaribagh news hazaribagh news updates